Cm Jharkhand hemant Soren launched Calender 2020 of tourism department.
Breaking News Latest News झारखण्ड राजनीति

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने पर्यटन विभाग के कैलेंडर 2020 का विमोचन किया

Cm Jharkhand hemant Soren launched Calender 2020 of tourism department.

रांची , झारखण्ड | फरवरी | 14, 2020 ::  मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में पर्यटन विभाग द्वारा तैयार की गई कैलेंडर और टेबल कैलेंडर 2020 का विमोचन किया। झारखंड पर्यटन विभाग का वर्ष 2020 का कैलेंडर इको टूरिज्म एवं झारखंड की कला संस्कृति पर आधारित है।
कैलेंडर में झारखंड के इको टूरिज्म व कला संस्कृति से जुड़ी फोटोग्राफ को प्रमुखता से शामिल किया गया है।
इस अवसर पर राज्य के मुख्य सचिव डॉ डी के तिवारी, पर्यटन विभाग के सचिव श्री राहुल शर्मा, निदेशक पर्यटन विभाग श्री संजीव बेसरा, जेटीडीसी के श्री अनमोल सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply