Breaking News Latest News झारखण्ड

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन, झारखण्ड प्रदेश की बैठक

राची, झारखण्ड | फरवरी | 20, 2024 ::

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन, झारखण्ड प्रदेश की बैठक सर्वाेदय संवाद प्रदेश कांग्रेस भवन में संपन्न हुई कार्यक्रम की अध्यक्षता राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष, सुनीत शर्मा ने की। यह जानकारी राजीव गांधी के पंचायती राज के प्रदेश प्रवक्ता एफ.एन. निलेश ने दी।
इस अवसर पर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के पूर्व अध्यक्ष जय शंकर पाठक को सम्मानित किया और उनके द्वारा संगठन मे किये गये कार्यों की सराहना की गई इस अवसर पर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के पूर्व अध्यक्ष सह धार्मिक न्यास के अध्यक्ष जय शंकर पाठन ने सर्वाेदय संकल्प के उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित किया और संगठन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी उन्होंने प्रतिभागियों को बताया कि राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि इस संगठन का उद्देश्य पंचायती राज को सश्क्त बनाने का प्रयास करना है।
आज की बैठक में झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर उपस्थित थे और उन्होंने राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि पंचायती राज से जुड़े हुए लोगो को इस संगठन से जोड़ना है और उन्हें प्रशिक्षित करना है ताकि ग्रामसभा एवं पंचायती राज मजबूत हो सकें उन्हांेने कहा कि प्रतिभागियों को अपने से उपर के पदधारकों के पास चकर नहीं लगाना चाहिए बल्कि अपने से नीचे के पदधारकों के पास जाना चाहिए और उन्होंने सहायता करना चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन में नये लोगों को जोड़ना चाहिए और पुराने के साथ समन्यव करना चाहिए।
इस अवसर पर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुनित शर्मा ने प्रतिभागियों से कहा कि हम सभी सर्वाेदय साथी ने और सभी साथियों से परिचय प्राप्ता किया और उन्होंने संगठन को आगे बढ़ने की चर्चा की उन्होंने संगठन के बारे विस्तार से बताया और उसकी उपयोगियता पर चर्चा की। उन्होंने संगठन को पंचायती राज के पदाधिकारियों और पार्टी के बीच पुल बनने का आह्वान किया।
राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रेदश उपध्यक्ष संतानु मिश्रा ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारे नेताओं के सोच के फलस्वरूप पंचायती राज की स्थापना हुई। महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, राजीव गांधी के सपने के कारण आज पंचायती राज सश्क्त हो सका और ग्राम पंचायत को संवैधानिक अधिकार प्राप्त हुआ। प्रदेश उपाध्यक्ष मो0 कैशर ईकबाल खान ने कहा कि झारखण्ड प्रदेश में पंचायती राज का चुनाव केन्द्र की मनमोहन सिंह की युपीए की सरकार पंचायती राज मंत्री मणि शंकर अययर के प्रयास से हुआ। उस समय इसलिए संभव हो सका क्योंकि झारखण्ड राज में राष्ट्रपति शासन था।
इस बैठक की संचालन सुभाष नाग ने किया। बैठक में भाग लेने वाले में अजीत पॉल कुजूर, अमुख प्रियदर्शी, जोनशन मिंज, शारदा रंजन दूबे, डॉ झा, रंजन बोईपाई, रेनू तिग्गा, रमेश राम, संदीप गुप्ता, प्रदीप सोरेंग, रेमन बा, अंसार अहमद, पुष्पा कुल्लू, रॉयल बाखला, राजेन वर्मा, महादेव मुण्डा, संतोष सोनी, दूर्गा दास, सगीर आलम, आशा कच्छप, सुशील संगा आदि उपस्थित थे।

 

 

 

Leave a Reply