Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

तान्याज हेल्पिंग वेलफेयर फाऊंडेशन कि नई कार्यकारणी की बैठक संपन्न : अनवरी अंजुमन अध्यक्ष, सुबोध सचिव

राची, झारखण्ड | जून | 07, 2023 :: आज दिनांक 07 06 2023 दिन बुधवार को सामाजिक संस्था तान्याज हेल्पिंग वेलफेयर फाऊंडेशन की नई कार्यसमिति की बैठक द्वारिका निवास पथ हरमू रांची में संपन्न हुई।

जिसमें सर्व सम्मति से वर्ष ( 2023 2026 ) के लिए अनवरी अंजुमन जी को अध्यक्ष चुना गया। वहीं सचिव सुबोध कुमार पांडेय जी को सचिव चुना गया।
बाकी पद के लिए
फाउंडर राज कुमार साव,
को फाउंडर अंसिका सिंह,
प्रोजेक्ट हेड रोहित कुमार,
एच आर एंड डिस्ट्रिक्ट को ऑर्डिनेटर श्रेया,
डिस्ट्रिक्ट कोर्डिनेटर हरीश चंद्र, एव
पी आर वो आशुतोष द्विवेदी
को सर्व सम्मति से चुना गया।

सामाजिक संस्था तान्याज हैलपिंग वेलफेयर फाऊंडेशन के फाउंडर राज कुमार साव ने कहा कि संस्था का उद्देश्य झारखंड में लोगों में समाज की सेवा के साथ साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, कला एव संस्कृति खेल कूद, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, आदि कई सामाजिक मुद्दों को समाज में लाना है।
साथ ही युवाओं के नेतृत्व में समाज की हर सामाजिक मुद्दों को एक जनप्रतिनिधि बनकर अपने बूते लोगों की सेवा करना है।

 

Leave a Reply