Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

युवा कार्य एवम खेल मंत्री हफीजुल हसन ने  युथ फोरम में जाने वाले टीम को फ्लैग ऑफ करके विदाई दी

 

 

राची, झारखण्ड  | अक्टूबर  | 27, 2022 ::
13वी इंटरनेशनल सी आई पी सी युथ फोरम, म्युनिक -जर्मनी।
राँची:13वी इंटरनेशनल सी आई पी सी युथ फोरम, म्युनिक -जर्मनी। फ्लैग ऑफ सेरेमनी सम्पन्न।

झारखंड सरकार के युवा कार्य एवम खेल मंत्री श्री हफीजुल हसन ने आज युथ फोरम में जाने वाले टीम को फ्लैग ऑफ करके विदाई दी।उन्होंने सभी प्रतिभागियों के इंटरनेशनल युथ फोरम में अच्छा प्रदर्शन करने की कामना की।
इसके पूर्व साझा झारखंड में फ्लैग ऑफ सेरेमनी का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित आई पी सी ऐ के प्रेसिडेंट श्री दिलीप तिरकी ने युथ फोरम के प्रतिभागियों के सफलतम प्रदर्शन की कामना की।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद कोलकाता थंडरबोल्ट्स के चेयरमैन श्री पवन कुमार पटोदिया ने सभी का उत्साहवर्धन किया और इस बात की कामना की सभी प्रतिभागी अपने बेहतर प्रदर्शन से भारत का सर गर्व से ऊंचा करेंगे।उन्होंने सभी प्रतिभागियों को थंडरबोल्ट्स का टी शर्ट प्रदान किया।
आज के इस सेरेमनी के अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित खेल निदेशक सरोजिनी लकड़ा ने युथ फोरम के कांसेप्ट पर प्रकाश डाला ।
फ्लैग ऑफ सेरेमनी के दौरान वाईस प्रेसिडेंट श्री चंचल भट्टाचार्य ने स्वागत भाषण किया और शिवेंद्र दुबे ने मंच का संचालन किया।
ज्ञातव्य है कि इसके पूर्व भी भारतीय दल दो बार इंटरनेशनल युथ फोरम में भाग ले चुकी है और अच्छा प्रदर्शन किया है। म्युनिक अमे आयोजित युथ फोरम का आयोजन दिनाँक 1 से 7 नवम्बर तक होगा और भारतीय दल में शामिल प्रतिभागी- स्नेहा सिंह कंडुलना,अंशु प्रिया बाखला,आयशा एंजेला लकड़ा,शलोम नोआह चेन और मैनेजर डेनिस डावसन दिनाँक 31 को म्युनिक के लिए रवाना होंगे।

Leave a Reply