Breaking News Latest News झारखण्ड

फ्रेंड्स ऑफ़ ट्राइबल सोसाइटी रांची शाखा की कार्यकारिणी समिति की विशेष बैठक एवं प्रशिक्षण का आयोजन

रांची, झारखण्ड  | जून  | 09, 2021 :: फ्रेंड्स ऑफ़ ट्राइबल सोसाइटी रांची शाखा की कार्यकारिणी समिति की विशेष बैठक एवं प्रशिक्षण का आयोजन किया गया |  सुमित पोद्दार ने ओमकारा से कार्यक्रम को शुरू किया | इसके पश्चात अध्यक्ष  रमेश धरणीधरका ने स्वागत सम्बोधन दिया और कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. ललन कुमार शर्मा जी का स्वागत किया और उनका परिचय कराया|

डॉ. ललन कुमार शर्मा ने एकल ग्रामोथान अभियान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया की एकल के झारखंड में विभिन्न स्थानों में पांच ग्रामोथान संसाधन केंद्र (जीआरसी) हैं। इन केंद्रों का मुख्य उद्देश्य गांवों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना और गांवों को आर्थिक गतिविधि के केंद्र के रूप में विकसित करना है। केंद्र ग्रामीणों को पर्यावरण के अनुकूल जीवन अपनाने के लिए प्रेरित और शिक्षित करती है | जैविक खेती और उच्च मूल्य वाली फसलों पर किसानों को प्रशिक्षित करना, युवाओं और महिलाओं को बेहतर आजीविका, पशुपालन और कृषि आधारित स्थानीय उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण का भी कार्य करती है ताकि वे अपने गांवों के आसपास आजीविका अर्जित कर सकें और शहरी प्रवास से बच सकें।

मनोज तुलस्यान ने धन्यवाद ज्ञापन किया एवं श्रीमती राज राजगढ़ीया ने शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन किया | इस कार्यक्रम का आयोजन एवं सञ्चालन सह सचिव  उत्सव पराशर ने किया |

 

Leave a Reply