Breaking News Latest News कैंपस ख़बरें जरा हटके झारखण्ड

दिवाकर झा का नीट में चयन, डीपीएस में सम्मानित

 

रांची, झारखण्ड  | सितंबर  | 08, 2022 :: .राजधानी रांची के वरिष्ठ खेल पत्रकार संजय कुमार झा और उनकी धर्मपत्नी अन्नु झा के पुत्र दिवाकर झा ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में 637 अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की। दिवाकर की अखिल भारतीय रैंकिंग 7428 है। उनके चयन पर परिवार मित्र और शहर वासियों ने खुशी जाहिर की। दिवाकर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया, जिनके मार्गदर्शन में यह सफलता प्राप्त की। आगे चलकर वह चिकित्सा के क्षेत्र में समाजसेवा करना चाहता है। दिवाकर ने मैट्रिक की परीक्षा डीएवी कपिलदेव से पास की थी, जबकि इंटर की परीक्षा डीपीएस रांची से की। स्कूल में उसका तीसरा स्थान है। इस मौके पर गुरुवार को डीपीएस स्कूल प्रशासन ने उसे सम्मानित किया।

Leave a Reply