Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

मारवाड़ी युवा मंच राँची समर्पण शाखा ने लगाया रक्तदान शिविर

राची, झारखण्ड  | जुलाई  11, 2024 ::

मारवाड़ी युवा मंच राँची समर्पण शाखा सत्र (2024 – 25 ) में 12 महीने 12 शिविर के अंतर्गत जुलाई महीने की रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । यह शिविर अध्यक्ष विनीता सिंघानिया के नेतृत्व में एस्टेट प्लाजा बिहाइंड मंगल टॉवर कांटा टोली में बजाज फ़िंसर्व में लगाया गया ।

शिविर में 28 यूनिट रक्त एकत्र किया गया । सेवा सदन हॉस्पिटल से डॉक्टर्स की टीम के सहयोग से ये शिविर का आयोजन किया गया ।

रक्त प्रभारी रोजी खंडेलवाल ने ब्लड डोनेशन के साथ साथ ब्लड डोनेट क्यों करना चाहिए।इसके लिए लोगों में जागरूकता फैलाई और सभी से निरंतर रक्तदान करने के लिए आग्रह किया ।

कार्यक्रम में अध्यक्ष विनीता सिंघानिया, रोज़ी खंडेलवाल , पायल जैन, शशि बका उपस्थित थी।

Leave a Reply