राची, झारखण्ड | अप्रैल | 30, 2025 ::
एमबीए डिपार्टमेंट मारवाड़ी कॉलेज के छात्र और छात्राओं को दिनांक 1 मई 2025 से 5 मई 2025 तक कोलकाता में बिजनेस स्टडी टूर के लिए ले जाया जा रहा है जिसमें तीनों स्पेशलाइजेशन जैसे मार्केटिंग , ह्यूमन रिसोर्स और फाइनेंस के छात्र अपने विषय पर कोलकाता के कम्पनी में बिजनेस स्टडी एनालिसिस करने जा रहे हैं ।
जिसमें लगभग एमबीए के 90 छात्र और छात्राओं को यह मौका दिया जा रहा है ।
हर साल एमबीए के बच्चों को अच्छे से अच्छे कंपनी में और बड़े से बड़े शहर में बिजनेस स्टडी टूर का मौका दिया जाता है जिसके लिए मारवाड़ी कॉलेज के प्रचार बहुत सराहनीय काम कर रहे हैं जिसके जरिए मैनेजमेंट के बच्चों का एंटरप्रेन्योर स्किल्स डेवलप हो रहा है।
एमबीए डिपार्टमेंट के कोर्स कोआर्डिनेटर डॉक्टर आर आर शर्मा का कहना है की मैनेजमेंट के स्टूडेंट्स के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है जिसमें मारवाड़ी कॉलेज के छात्र और छात्र विश्व नगरी में जाकर के बड़े-बड़े कंपनी में बिजनेस स्टडी एनालिसिस का काम कर रहे हैं।
एमबीए विभाग के प्रोफेसर मोहम्मद तौसीफ अली एहसान, प्रोफेसर संतोष कुमार यादव, डॉक्टर प्राची प्रसाद एवं मारवाड़ी कॉलेज के प्लेसमेंट कोऑर्डिनेटर अनुभव चक्रवर्ती के देखरेख में यह टूर आयोजन किया जा रहा है।




