रांची, झारखण्ड | जून | 23, 2022 :: आठवीं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन स्प्रिंग सिटी मॉल में किया गया। सभी योग खिलाड़ियों ने तरह-तरह के एक से बढ़कर एक योग की प्रस्तुतियां दी आर्टिस्टिक योगा रिदमिक योगा डांस योगा योगा विद फ्लो सभी प्रस्तुतियां बच्चों ने एक साथ दी। सभी बच्चों में योग को लेकर काफी उत्साह देखा गया साल का सबसे बड़ा दिन होने के कारण ही इस दिन योग दिवस मनाया जाता है ताकि हम भी योग करके अपनी लंबी आयु की कामना कर सकें। योग गुरु नंद दुलाल दत्ता जी ने बताया कि रोजाना सिर्फ 15 से 20 मिनट के योगाभ्यास के साथ ही हम अपने शरीर को रोग मुक्त रख सकते हैं हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी 75 वां अमृत महोत्सव मनाने के साथ साथ ही भारत को योग अभ्यास करके रोग मुक्त देश बनाने का संकल्प लिया है तो आइए हम सब भी इस अवसर पर सभी मिलकर यह संकल्प लेते हैं कि प्रतिदिन योग का अभ्यास करें और भारत को रोग मुक्त बनाएं




