Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

झारखंड राज्य जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप संपन्न : रांची दोनों वर्गों में बना चैंपियन  

राची, झारखण्ड  | अप्रैल |  30, 2025 ::

झारखंड राज्य कबड्डी संघ के तत्वावधान में खूंटी जिला कबड्डी संघ के सहयोग से तीन दिवसीय झारखंड राज्य जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप बुधवार को बिरसा कॉलेज खूंटी में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों के 39 टीमों ने भाग लिया। फाइनल से पूर्व तीसरे स्थान के लिए खेले गए बालिका मैच में गिरिडीह ने गुमला सेंटर को 29-28 तथा बालक वर्ग में पश्चिम सिंहभूम ने बोकारो 30-14 को पराजित कर कांस्य पदक कर कब्जा किया। वहीं बालिका वर्ग के फाइनल में रांची ने धनबाद को 38-18 तथा बालक वर्ग में रांची ने गढ़वा को 29-12 पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता का बालिका वर्ग में सर्वश्रेष्ठ रेडर स्नेहा थापा, सर्वश्रेष्ठ कैचर सृष्टि सिंह एवं बालक वर्ग में सर्वश्रेष्ठ रेडर अंकित कुमार व सर्वश्रेष्ठ कैचर मो.इरफान घोषित किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, विशिष्ट अतिथि चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष सह खूंटी जिला भाजपा कोषाध्यक्ष पी भगत, बिरसा कॉलेज खूंटी की प्रधानाध्यापिका जर्मन किड़ो तथा झारखंड राज्य कबड्डी संघ के अध्यक्ष तपन रावत महासचिव संजय कुमार झा कोषाध्यक्ष हरीश कुमार ने खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार वितरण किया। आगुंतकों का स्वागत खूंटी जिला के अध्यक्ष गुलाब महतो तथा धन्यवाद ज्ञापन खूंटी जिला के सचिव शिवकुमार महतो ने किया। मौके पर तिलक कुमार साहू, रमेश साहू, शिवा प्रसाद जधेल, मनोज कुमार शर्मा, रोहित कुमार, शिवसागर, ज्योति रंजन, अशफाक मुन्ना, लक्ष्मी कुमारी, अजय महतो, दीपक तिवारी, सुमित महतो, प्रदीप कुमार, मनोज कुमार ने मैच का संचालन किया।

 

Leave a Reply