राची, झारखण्ड | अप्रैल | 06, 2025 ::
मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा अध्यक्ष पूजा अग्रवाल के नेतृत्व में देवी मंडप, किशोर गंज चौक में कन्या पूजन किया गया।
चैत नवरात्री के शुभ अवसर पर 9 कन्याओं के बीच फल, कॉपी, पेंसिल एवं अन्य सामग्रियों का वितरण किया गया । कन्याएं उपहार पाकर काफी प्रसन्न हुई l
साथ ही रामनवमी सेवा शिविर का अयोजन भी किया
मारवाड़ी युवा मंच जन सेवा में निरन्तर सेवा कार्य करती रहती है समर्पण शाखा ने रामनवमी के पावन त्यौहार पर जन सेवा के तहत निकली शोभा यात्रा में कार्यक्रम का आयोजन किया।
श्रद्धा के पावन त्यौहार पर तीन घण्टे से अधिक चली इस शिविर में करीब 1000 से अधिक राम भक्तों में शरबत,फल और चना का वितरण किया। प्रांत अध्यक्ष विशाल पाड़िया उपस्थित रहे। मंडल 1 के उपाध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने शाखा अध्यक्ष को भेंट स्वरूप तलवार देकर मान बढ़ाया। रांची शाखा अध्यक्ष नीरज अग्रवाल जी ने अंग वस्त्र देकर सम्मान किया।साथ ही समाज बंधुओ एवं उपस्थित राम भक्तो ने रांची समर्पण शाखा द्वारा इस प्रकार की भव्य सेवा कार्य की बहुत प्रशंसा की।
इस कार्य में शाखा के सदस्यों ने बढ़चढ़ कर अपना योगदान दिया।
कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष पूजा अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष श्वेता भाला जी, किरण खेतान जी, हमारी बहनें निकिता जालान, कोमल पोद्दार, रितु पोद्दार, दीपिका मोतिका, पूजा लाडिया ,सोनल शर्मा, चंद्रकला, रश्मि राजगढ़िया,कोमल झुनझुनवाला, स्मिता अग्रवाल ,पूजा तोदी सौम्या सामोता, अनीता सोमानी, पायल जैन,शशि बंका,नेहा बगड़िया और अन्य सदस्य मौजूद रहे।




