Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

यूनियन क्लब कराटे सेंटर में कुमिते सेमीनार सम्पन्न

राची, झारखण्ड | मई | 16, 2024 ::

शोतोकान कराटे डो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में रांची में होने वाले शोकफ जिला कराटे चैंपियनशिप कि तैयारी जोरो पर है 18 और 19 मई 2024 को रांची में हनुमान बाक्स पोद्दार सत्संग भवन, रातु रोड, श्री रानी सती मन्दिर परिसर में हो रहा है। शोकफ के मुख्य प्रशिक्षक एवम मुख्य टेक्निकल डायरेक्टर हांसी मानस सिन्हा के मार्गदर्शन में हो रहे चैंपियनशिप में रांची जिला शोकफ के कराटे प्लेयर्स इसमें भाग ले रहे है चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए यूनियन क्लब,थड़पकना, रांची में कराटेकारो के लिए विशेष कुमिते सेमिनार का आयोजन किया गया। यूनियन क्लब कराटे सेंटर से निम्नलिखित प्लेयर्स का सलेक्शन हुआ है ।
तविशी वर्मा, रिजांश राज वर्मा, कृष भाला, दक्ष जैन, प्राप्ती प्रियम्यादा रॉय, शियोक सार्थक, शुभ सृजन, कनवीर सेन, जार्विक जाजू, विधि सिंह, आयन प्रसाद, अर्णव प्रसाद, अर्णव चौधरी, निखिल आनंद राज।
यूनियन क्लब कराटे सेंटर के कराटे ट्रेनर सेंसाई नंद किशोर महतो ने बताया कि इस सेंटर के प्लेयर्स के काफी मेहनत कर रहे है हमे उम्मीद है कि सभी अच्छा प्रदर्शन करेंगे एवम मेडल जीतेंगे।

 

Leave a Reply