Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

आवासीय क्रीडा प्रशिक्षण केंद्र के खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक विशेष प्रशिक्षण सह कंडीशनिंग वर्कशॉप

राची, झारखण्ड | मई | 30, 2023 ::

पर्यटन, कला ,संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार के तत्वाधान में 28 मई से 11 जून 2023 तक राज्य में संचालित 35 आवासीय क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्र
फुटबॉल,एथलेटिक्स, हॉकी, तीरंदाज़ी के बालक एवम बालिका तथा वॉलीबाल (बालिका),बैडमिंटन (बालक) वर्ग के खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों के लिए विशेष प्रशिक्षण सह कंडिशनिंग कैंप
का आयोजन के तीसरे दिन बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम,रांची में ए. बी. सी. एक्सरसाइज के साथ प्रारंभ हुई। वही दिन के क्लास में
बंगलोर से आए न्यूट्रिनिस्ट नितेश पांडेय,अनुराधा ने खिलाड़ियों के साथ अपने अनुभव साझा किया।
वही शाम को स्पोर्ट्स स्पेशलाइजेशन अन्तर्गत तीरंदाज़ी,फुटबॉल,हॉकी, एथलेटिक्स, वॉलीबाल,बैडमिंटन क्लास आयोजित किया गया एवम
न्यूटिनिस्ट नितेश कुमार पांडेय ने न्यूट्रीशन के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा किया।
इस मौके पर ओलंपियन मनोहर टोपनो समन्वयक साझा, साई रांची के प्रभारी सह अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक बिनोद कुमार सिंह,राज्य खेल परामर्शी देवेंद्र सिंह,अंतरराष्ट्रीय कोच हरेन्द्र सिंह,चाईबासा, शिशिर महतो (रांची),योगेश यादव, साहिबगंज,भरत साह,करुणा पूर्ति (रांची), मोहन कुमार साहू, देविधन टुडू, रीता मिंज(दुमका), अंजलुस तिर्की(देवघर), अजय सुभाष तिर्की, गिरिडीह, बिना केरकेट्टा,सतीश मिंज,बिना कोंगड़ी, आलोक कुमार (गुमला),प्रतिमा बारवा, एतवा तिग्गा (सिमडेगा), विजय कुमार (लोहरदगा) सोनाराम चंपिया,गंगाधर नाग, रिंकी पूर्ति (चाईबासा), लालमणि किमी (खूंटी), नीरज राय (बोकारो), बी. एस. राव,बलराम महतो, विजय सुंडी(सरायकेला), सरिता एक्का (लातेहार),अनुकंपा रुंडा, सोनी कुमारी( हजारीबाग) समेत अन्य कोच उपस्थित रहे।

Leave a Reply