राची, झारखण्ड | मार्च | 22, 2025 ::
श्री हनुमान मंडल का आज रविवार को महाराजा अग्रसेन भवन के सभागार में वार्षिक महोत्सव मनाया जा रहा है ।
अध्यक्ष सज्जन पाड़िया व महोत्सव संयोजक प्रवीण मोदी ने बताया प्रातः 7:00 बजे गणेश पूजन व श्री बालाजी की अखण्ड ज्योत के संग महोत्सव प्रारंभ हो जाएगा। प्रातः 8:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक रांची के सुप्रसिद्ध सुंदरकांड वाचक सुरेश बजाज के सानिध्य में 500 से भी अधिक श्रद्धालु पुरुष, महिला भक्तों के द्वारा सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन रखा गया है।
श्रद्धालु भक्तों के द्वारा छप्पन भोग ,सवामणि का भोग भी लगाया जाएगा।महोत्सव स्थल पर जोरो से तैयारी चल रही है दिब्य व भव्य दरबार बनाया जा रहा है। राउलकेला की स्वर्ण रेखा,जमशेदपुर से प्रीति शर्मा व पाखी शर्मा, सूरजगढ़ से संजय सेन भजनों की अमृत वर्षा 2 बजे से रात्रि 9 बजे तक करेंगे।
रात्रि 9:00 बजे आरती के साथ लोगों के बीच प्रसाद का भी वितरण किया जाएगा।
श्री हनुमान मंडल के अध्यक्ष सज्जन पाड़िया एवम सचिव श्रवण अग्रवाल
ने रांची के सभी समस्त श्रद्धालु भक्तों
से एक दिवसीय श्री बालाजी महाराज के उत्सव में सपरिवार ईस्ट मित्रों सहित शामिल होने का आग्रह किया है। महोत्सव को सफल बनाने में अध्यक्ष सज्जन पाड़िया ,मंत्री श्रवण अग्रवाल, उपाध्यक्ष प्रेम चंद श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष शिव भावसिंहका,महोत्सव संयोजक प्रवीण मोदी, हनुमान बेड़िया,नरेंद्र डीडवानिया,प्रशांत सरावगी, नारायण अग्रवाल,बाल किशन जी,महेश,विजय खोवाल, प्रकाश ढेलिया, विष्णु सोनी ,रवि जोशी ,विभोर डागा, रमन बगड़िया, अरुण बाजोरिया, प्रशांत सरावगी, नितिन भावसिंहका ,प्रमोद सारस्वत सहित काफी संख्या में सदस्य अपनी सेवा दे रहे है।



