राची, झारखण्ड | दिसम्बर | 27, 2024 ::
रांची,डीएवी शिक्षा दीप विद्यालय एवं वात्सल्य किड्स विद्यालय, रानी सती मंदिर लेन,जयप्रकाश नगर रातू रोड के 117 बच्चों ने प्राचार्य आलोक कुमार एवं निदेशक शिवनंदन पाठक की देखरेख में रांची टैगोर हिल के निकट रांची विज्ञान संग्रहालय का शैक्षणिक भ्रमण किया।
विशिष्ट अतिथि विद्यालय की संस्थापिका नीलम देवी एवं विश्वकर्मा युवा सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर मंगलमय शुभ यात्रा की कामना के साथ बस को रवाना किया।
रांची विज्ञान संग्रहालय पहुंचने के बाद विज्ञान शिक्षक गौरव झा,प्रवक्ता कुणाल कौशल, चेतना उपाध्याय,नेहा शर्मा,गिन्नी तेहरी ने विद्यार्थियों को संग्रहालय का अवलोकन कराकर भौतिकी, रसायन,जीव,खगोल एवं अंतरिक्ष विज्ञान के लाइव प्रदर्शन को विस्तृत रूप से समझाया दूसरी ओर रविता कुमारी, पूनम वर्मा, दिव्या सिंह, रीता सिंह ने विद्यार्थियों को विज्ञान भवन के पार्क में लगे विभिन्न प्रकार के पौधों के बारे बतलाया।
निदेशक शिवनंदन पाठक,प्रवास गौरव ने बच्चों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया साथ ही सभी बच्चों संग स्वादिष्ट भोजन का लुफ्त उठाया।
धन्यवाद ज्ञापन करते हुए अविनाश गौरव ने कहा ऐसे कार्यक्रम मे बच्चे भरपूर इंजॉय करते हैं,नए-नए वस्तुओं की जानकारी प्राप्त करते है जिससे उनका मानसिक विकास होता है।कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रभारी शिक्षिका कुमारी मेघा दास,शीतल शर्मा,सीमा सिंह सहित विद्यालय के अन्य कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।




