Breaking News खेल

इमा कप रांची जिला कराटे प्रतियोगिता 25 जून से

रांची, झारखण्ड  | मई  | 11, 2022 ::  इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी (इमा) के तत्वाधान में 10 वीं इमा कप रांची जिला कराटे प्रतियोगिता का आयोजन 25 और 26 जून को रांची में किया जा रहा है। प्रतियोगिता की मेजबानी बिशप हार्टमैन एकेडमी के द्वारा की जाएगी। प्रतियोगिता में रांची के विभिन्न स्कूलों एवं क्लबों से लगभग 300 प्रतिभागी एवं 50 पदाधिकारी इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रतियोगिता वर्ल्ड कराटे फेडरेशन के नियमों के अनुसार आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में 50 स्वर्ण पदक के लिए सभी खिलाड़ी आपस में भिड़ेंगे।प्रतियोगिता आयु और वजन वर्ग में की जाएगी 18 वर्ष से नीचे वाले खिलाड़ी आयु वर्ग में भाग लेंगे जबकि उससे ऊपर वाले खिलाड़ी वजन वर्ग में भाग लेंगे। जिसमें पुरुष वर्ग एवं महिलाएं वर्ग दोनों शामिल होंगे।
इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी के तकनीकी निर्देशक रेंसी सुनील किस्पोट्टा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कोविड के बाद यह पहला प्रतियोगिता रांची में आयोजित किया जा रहा है जिसमें कि रांची के विभिन्न स्कूलों और क्लबों के खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को आगामी राज्य एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
प्रतियोगिता की अधिक जानकारी 98351 65518 पर ली जा सकती है।

Leave a Reply