Breaking News Latest News राष्ट्रीय

भारत सरकार के केन्द्रीय मंत्री को जैन विश्व भारती का साहित्य भेंट

दिल्ली |  अक्टूबर   | 30, 2020 ::  भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्री श्री मुख्तार अब्बास नकवी से उनके निवास स्थान पर शिष्टाचार भेंट कर जैन विश्व भारती द्वारा प्रकाशित आचार्य महाप्रज्ञ स्मृति ग्रंथ की प्रति भेंट की गई। ईद के अवसर पर उन्हें आचार्यश्री महाप्रज्ञजी की गोल्ड प्लेटेड़ फोटो, पुष्प गुच्छ एवं अणुव्रत आचार संहिता भी भेंट की गई। माननीय मंत्री महोदय ने परमपूज्य आचार्यश्री महाप्रज्ञ को श्रद्धा से नमन करते हुए परमपूज्य आचार्यश्री महाश्रमणजी की अहिंसा यात्रा के प्रति अपनी मंगलकामनाएं व्यक्त की।

इस अवसर पर जैन श्वेताम्बर तेरापंथी महासभा के उपाध्यक्ष श्री सुखराज सेठिया एवं अणुव्रत समिति दिल्ली की मंत्री डॉ.कुसुम लूनियां उपस्थित थे।

Leave a Reply