Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट ने मनाया विश्व साक्षरता दिवस

राची, झारखण्ड | सितम्बर | 11, 2023 ::

आज दिनांक 11 सितंबर 2023 दिन सोमवार को सामाजिक संस्था लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट कि ओर से कोकर स्थित नी रामया हॉल में विश्व साक्षरता दिवस पर सेमिनार का आयोजन किया गया।
इस अवसर मुख्य अथिति के रूप में डॉ शशि कुमार गुप्ता, विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ स्मृति अन्नू और डॉ भरत भूषण गुप्ता आदि कई लोग उपस्थित थे।

सभी लोगों ने कहा कि यह दिन किसी कि व्यक्तिगत गरिमा के लिए साक्षरता के महत्व कि याद दिलाता है।हर व्यक्ति को शिक्षा का अधिकार होना चाहिए।
हमे राष्ट्र के योगदान के लिए साक्षरता के महत्व को जन जन पहुंचाने की जरूरत है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से सुनील केडिया, उमा राजगढ़िया, श्री कृष्ण अग्रवाल, आनंद माणिक,संजय पोद्दार, राजीव रंजन,भारतेंदु झा, अनिता झा, आशुतोष द्विवेदी,जूतिका, शिवानी, विजय सिंह,आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply