Breaking News Latest News कैंपस ख़बरें जरा हटके गैजेट झारखण्ड

खेलों इंडिया यूथ मलखंब प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड टीम घोषित

रांची झारखण्ड  | मई  | 30, 2022 ::  खेलों इंडिया यूथ मलखंब प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड टीम की घोषणा आज झारखंड राज्य मलखंब एसोसिएशन के महासचिव अजय झा ने झारखंड राज्य खेल प्राधिकरण के विशेष कार्य पदाधिकारी प्रमोद शरण के हवाले दिए। खेलों इंडिया यूथ मलखंब प्रतियोगिता पंचकूला , हरियाणा में दिनांक 8 से 12 जून तक आयोजित की जाएगी। झारखंड टीम प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रांची रेलवे स्टेशन से 5 जून को पंचकूला हरियाणा के लिए प्रस्थान करेगी।
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड राज्य खेल प्राधिकरण के द्वारा बंगीय सांस्कृतिक परिषद विधालय, धुर्वा के सभागार में आठ दिवसीय झारखंड टीम का प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। झारखंड राज्य मलखंब संघ के महासचिव अजय झा ने बताया कि खेलों इंडिया यूथ मलखंब प्रतियोगिता में झारखंड टीम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी।
झारखंड बालक टीम :-
————————–
निखिल कुमार (कप्तान) , रॉकी कुमार (उपकप्तान) , विकास कुमार , जीतेश कुमार , राकेश नायक , आकाश कुमार ।
प्रशिक्षक:- संजय कुमार
झारखंड बालिका टीम :-
—————————–
रश्मि कुमारी (कप्तान) ,अनुशिखा कुमारी (उपकप्तान) ,खुशी कुमारी ,मनीता उरांव ,सिम्पी कुमारी , रिया कुमारी ।
प्रशिक्षक:- विवेक कुमार
टीम प्रबंधक:- कुश कुमार साहू

Leave a Reply