Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

नारी शक्ति को आर्थिक रूप से मजबूत करेगा लायंस वनिता कुटीर उद्योग :  संजय सेठ

 

राची, झारखण्ड  | मार्च  | 04, 2023 ::  कांके रोड पर श्यामनगर में महिला एसएचजी संचालित सेनेटरी नैपकीन फैक्ट्री का लोकार्पण
रांची के सांसद समेत कई दिग्गजों ने पहल का किया स्वागत, समर्थन का दिया भरोसा
रांची। महिलाओं का, महिलाओं के लिए और महिलाओं द्वारा। इसी सूत्र वाक्य पर
लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट की पहल पर सोहन लाल बंसल परिवार के सौजन्य से वनिता कुटीर उद्योग द्वारा स्थापित सेनेटरी पैड इंडस्ट्री का लोकार्पण सांसद संजय सेठ द्वारा किया गया।

लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट की प्रोजेक्ट चेयरमैन लायन सुनीता अग्रवाल की गरिमामय उपस्थिति और भारी संख्या में जुटी वनिता एसएचजी की महिलाओं की हर्षध्वनि के बीच पहला उत्पाद सामने आते ही वहां पधारे तमाम अतिथियों व अन्य लोगों ने नारी शक्ति की जय हो कहा। लायन सुनीता अग्रवाल ने मंच से 10 वेंडिंग मशीन विभिन्न स्कूल और कॉलेजों में लगाने की घोषणा की। इसका लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट के अध्यक्ष रतन लाल अग्रवाल समेत सभी मेंबर और अतिथि व नगरवासियों ने स्वागत किया।

अपने संबोधन में संजय सेठ इसे पूरे झारखंड के लिए एक नजीर बताते हुए महिलाओं को सृजन की शक्ति बताया। उन्होंने कहा कि वनिता कुटीर उद्योग सही मायने में समाजसेवा करने जा रहा है, क्योंकि सेनेटरी पैड लाभ कमाने का जरिया नहीं होगा, बल्कि समाज की गरीब महिलाओं के लिए एक उपहार होगा। वनिता का सेनेटरी पैड गुणवत्ता में सर्वोत्तम होगा और हर किसी को आसानी से उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने महिलाओं के बीच सेनेटरी पैड के इस्तेमाल के लिए जरूरी प्रचार-प्रसार पर बल दिया।

उन्होंने लायंस क्लब और बंसल परिवार को वनिता के माध्यम से नारी सश्कतीकरण की दिशा में किये गए प्रयास की सराहना की। खुद को एक लायन होने का जिक्र करते हुए संजय सेठ ने कहा कि ऐसी सेवाएं उनके दिल से जुड़ी हुई हैं। महिलाएं राष्ट्र के विकास में सहायक हैं और उनमें सृजन की शक्ति है। इस परियोजना का लाभ महिलाओं को व्यापक रूप से मिलेगा।

मौके पर संजय सेठ, रांची सांसद, संजीव विजयवर्गीय, डिप्टी मेयर, कमल जैन, प्रथम उप जिलापाल अनुपमा लोचन, रीजन चेयरपर्सन नेमी अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष किशोर मंत्री, झारखंड चैंबर अध्यक्ष, सुनील माथुर, सचिव, अमर चंद बेगानी, कोषाध्यक्ष भारतेंदु झा, उपाध्यक्ष अमरजीत गिरिधर, राम कृष्ण और लायन रवि आनंद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply