Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

लातेहार के प्रशांत कुमार सिंह ने ऑल इंडिया युनिवर्सिटी गेम्स मे तकनीकी पदाधिकारी के तौर पर लिया भाग

राची, झारखण्ड  | दिसम्बर |  27, 2024 ::

ऑल इंडिया युनिवर्सिटी गेम्स 2024-25 उड़ीसा के भुनेश्वर के KIITऔर‌ KIIS युनिवर्सिटी में आयोजित हैं।
जिसमें देशभर से 900 युनिवर्सिटी और 15000 से ज्यादा बच्चों ने भाग लिया है। जिसमें लातेहार जिला से ग्राम डाढा निवासी प्रशांत कुमार सिंह कि प्रतिनियुक्ति झारखंड से तकनीकी पदाधिकारी के तौर पर हुई। पिछले दिनों आल इंडिया पुलिस गेम्स जो कि छत्तीसगढ़ में आयोजित थी, उसमें में झारखंड से तकनीकी पदाधिकारी के तौर पर प्रतिनियुक्ति हुई थी। यह बहुत अभुतपूर्व है और योगासन भारत ने उन्हें यह मौका प्रदान किया है। योगासन खेल संघ झारखंड के महासचिव श्री विपिन पांडेय और सभी पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं प्रेषित कि है।

 

Leave a Reply