Breaking News Latest News कैंपस ख़बरें जरा हटके झारखण्ड

के.ओ कॉलेज गुमला में मना नेशनल साइंस डे 

गुमला, झारखण्ड  | फरवरी | 28, 2023 ::  के ओ कॉलेज गुमला में आज राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि डॉ एसके केसरी पूर्व विभागाध्यक्ष रसायन विज्ञान एवम डॉक्टर सी वी रमन के खोज और राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाने के आवश्यकता और महत्व पर प्रकाश डाला

उन्होंने रमना प्रभाव को विस्तार से समझाया प्राचार्य प्रोफेसर खलखो ने विज्ञान में निरंतर आगे बढ़ने के लिए इच्छाशक्ति की आवश्यकता है

उन्होंने मानवहित के लिए गुणात्मक सोच की आवश्यकता पर बल दिया।

अर्थशास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ दिलीप कुमार ने कहा विज्ञान का उपयोग विकास के लिए दी ना की विकास के लिए। मोबाइल के दुष्प्रभाव पर प्रकाश डाला।

डॉ सीमा कुमारी ने कहा की चाहे वह विज्ञान हो या कला हम आगे बढ़ने के लिए लक्ष्य निर्धारण कर आगे बढ़ने की आवश्यकता है।

डॉ प्रसनजीत मुखर्जी विभागा अध्यक्ष वनस्पति विज्ञान ने कहा कि विज्ञान दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य आमजनों तक विज्ञान की उपलब्धियों और उनके फायदे को जनमानस तक सहजता से पहुंचाना है।

रसायन विज्ञान के अध्यक्ष प्रोफेसर तनु तिर्की ने कहा कि इस वर्ष विज्ञान दिवस का थीम क्लोवर साइंस फॉर ग्लोबल वेल वीइंग था।

हमें विज्ञान से डर ने की आवश्यकता नहीं है हमें विज्ञान की व्यवहारिक जीवन में साथ लेकर चलना मंच संचालन डॉक्टर मुखर्जी एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ अंशुमिता ने किया।

इस अवसर पर एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका विषय लिव इन साइंस था

जिसमें प्रथम काजल रानी, जय ममाता तिर्की एवम तृतीय सौरभ कुमार सिंह रहे।

जूही कुमारी, प्रियंका कुमारी, ओम प्रकाश सिंह को सांत्वना पुरस्कार मिला।

इस अवसर पर 2 फरवरी को आयोजित वर्ल्डस वेटलैंड के अवसर पर स्लोगन प्रतियोगिता के सफल प्रतियोगिताओं को पुरस्कार किया गया।

जिसमें पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम सौरव सिंह, द्वितीय तन्वी प्रकाश सिंह एवं तृतीय ममता तिर्की रही

स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम निभा कुमारी द्वितीय तन्वी प्रकाश सिंह, तृतीय प्रीशीला कुजुर रही।

प्रहलाद कुमार, खुशबू कुमारी एवं किरण कुमारी, ललिता स्मृति कुमारी सिंह एवं मोनिसा फरहद को सांत्वना पुरस्कार मिला।

कार्यक्रम के मौके पर कंचन, डॉ आशुतोष झा, प्रो शशि वाला, देवाशीष खलखो, दामिनी कुमारी के अलावा छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Leave a Reply