राची, झारखण्ड | जून | 02, 2024 ::
जन्म जयंती पर याद किए गए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष स्वर्गीय पी एन सिंह
रांची। 2 जून। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष स्वर्गीय पी एन सिंह की जन्म जयंती प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय कांग्रेस भवन में मनाई गई इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। श्रद्धा सुमन अर्पित करने के पश्चात एक सभा का आयोजन किया गया जिसमें वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने अपने व्यक्तव मे कहा की स्वर्गीय पी.एन. सिंह का राजनीतिक सफर का आगाज ही कांग्रेस की छत्र छाया में हुआ.इन्होंने राजनीतिक जीवन में एक अलग पहचान बनाई और अपने राजनीतिक जीवन में सदैव दलित, शोषित और समाज के उत्थान के लिए प्रयत्नशील रहे। इन्होने 1980 में हटिया विधानसभा से चुनाव लड़ा और चुनाव में विजय घोषित होने के उपरांत रिकाउंटिंग में मात्र 52 वोट से पिछड़ गए।इनकी जन सेवा एवं कांग्रेस के प्रति सेवा भाव को देखते हुए 1987 में इन्हें बिहार राज्य लघु उद्योग निगम का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। झारखंड गठन के पश्चात 2000 में झारखंड प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में इन्होने कारभार संभाला और कांग्रेसियों में ऊर्जा का संचार किया। इनकी इच्छा शक्ति और कार्य के प्रति लगनशीलता को देखते हुए इन्हें 1980 से जीवन क़े अंतिम काल तक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का सदस्य मनोनीत किया गया।पी. एन. सिंह का सादा जीवन,सरल स्वभाव, स्पष्ट विचार जनमानस को प्रभावित करता था। पी. एन. सिंह दूरदर्शी के साथ एक ओजस्वी वक्ता थे।इनका समाजिक सेवा का भाव इनके लक्ष्य को चरितार्थ करता था। इनका सारा जीवन लोगों के लिए आदर्श से कम नहीं था। इन्होंने जीवन पर्यंत कांग्रेस की मजबूती के लिए काम किया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया करते थे।
श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, विनय सिन्हा दीपू, अमरिंदर सिंह, सोनाल शांति, कमल ठाकुर,अभिलाष साहू, दीपक ओझा, ओम श्रीवास्तव, गौतम उपाध्याय,सुनील सिंह, अजय सिंह,शैलेंद्र सिंह, धर्मेंद्र अजय शर्मा नोज सहाय पिंकू, राजेश चंद्र राजू,शाहिद अंसारी, महबूब आलम, मोहम्मद हैदर, मुकेश अग्रवाल, मुकेश, टिंकू वर्मा, संजीव कुमार सिंह, राघवेंद्र सिंह लोहा, आशुतोष नाथ पाठक, विश्वजीत चौधरी, विनोद सिंह, चंदू चौहान, अमित कुमार, नवीन कुमार, आलोक कुमार, उमेश सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित थे।