Breaking News Latest News कैंपस खेल झारखण्ड

अंतर जिला कराटे प्रतियोगिता :: 13 खिलाड़ी रांची टीम के लिए चयनित

रांची, झारखण्ड  | जून  | 19, 2022 ::  इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी के तत्वाधान में आगामी 13 जून से आयोजित अंतर जिला कराटे प्रतियोगिता के लिए आज रांची टीम के लिए बहु बाजार स्थित इमा कराटे स्टूडियो के 13 खिलाड़ियों का चयन किया गया जिसमें 4 लड़कियां एवं 9 लड़के खिलाड़ी शामिल है। इमा के तकनीकी निदेशक रेंसी सुनील किस्पोट्टा ने बतलाया की रांची इस प्रतियोगिता की मेजबानी कर रही है इसलिए मेजबान टीम को पूरी तरह से तैयार किया जा रहा है। खिलाड़ियों का चयन क्लब एवं स्कूल स्तर से किया जा रहा है।18 वर्ष से कम उम्र के खिलाड़ी आयु वर्ग में भाग लेंगे जबकि 18 वर्ष से ऊपर के खिलाड़ी वजन वर्ग में भाग लेंगे।
चयनित खिलाड़ियों के नाम लड़कियों में दुर्गा कुमारी आदरिया विष्णु शालिनी कुमारी उरांव शाइनी शेमोना टोप्पो लड़कों में सुदेश कुमार महतो अक्षज जायसवाल आदित्य प्रभु विष्णु विकी सिंह उमाशंकर गुप्ता प्रीत सोनी अभिनव संजय तिग्गा राजप्रीत उरांव सतीश कुमार राम शामिल है।
इस अवसर पर इमा के अध्यक्ष संसाई अनिल किस्पोट्टा राकेश तिर्की कुंदन उरांव प्रकृति कुमार सिंह उमाशंकर महतो रवि कुमार सिंह स्वस्तिका तरफदार, श्वेता हेमरोम आदि शामिल थे।

Leave a Reply