Breaking News Latest News झारखण्ड राजनीति

राजद ने एचईसी में चलाया जनसंपर्क अभियान : कांग्रेसी प्रत्याशी यशस्विनी सहाय को वोट देने की अपील

राची, झारखण्ड | मई | 17, 2024 ::

रांची जिला राजद अध्यक्ष धर्मेंद्र महतो के नेतृत्व में शुक्रवार को एचईसी के विभिन्न क्षेत्रों में इंडिया गठबंधन की कांग्रेसी प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के समर्थन में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस मौके पर काफी संख्या में महिलाएं और युवा शामिल थे। जनसंपर्क अभियान के दौरान राजद कार्यकर्ता “एचइसी को बचाना है सुबोध कांत को लाना है,” “महागठबंधन प्रत्याशी यशस्विनी सहाय जिंदाबाद,” “सुबोध कांत सहाय जिंदाबाद,” “लालू यादव जिंदाबाद” “शिबू सोरेन जिंदाबाद” के नारे लगा रहे थे । कार्यकर्ताओं के हाथों में अपनी अपनी पार्टी के झंडे थे। जनसंपर्क अभियान में राजद नेता विजय राय, नवीन कुमार, हरेंद्र यादव कांग्रेसी नेता संजय झा, पंकज कुमार, हरेश्वर यादव, रीना यादव सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे। जनसंपर्क अभियान टंकी साइट, शिव मंदिर, अमर मैदान, बुढ़िया दुकान, कमला खटाल, सीटीआई कॉलोनी, नायक मोहल्ला में चलाया गया।

Leave a Reply