Latest News झारखण्ड

संस्कार भारती की कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता 23 अगस्त को

रांची, झारखण्ड । अगस्त | 21, 2017 :: दिनांक 20 अगस्त दिन रविवार को महानगर संस्कार भारती ईकाई की एक आवश्यक बैठक सत्यगंगा अर्केड रांची में श्री उमेश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि संस्कार भारती रांची महानगर, आने वाले समय में रंाची में विविध कार्यक्रम करेगा।
इस क्रम में दिनांक 23 अगस्त को गवर्नमेंट मिडिल स्कूल, कृृष्णानगर काॅलोनी, रातू रोड रांची में कृृष्णरूप सज्जा प्रतियोगिता आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता में छोटे छोटे बालक बालिकाएँ हिस्सा लेंगे।
इस कार्यक्रम के बाद लगातार संस्कार भारती रांची महानगर की ओर से भू अलंकरण, रंगोली, मुखौटा निर्माण, संगीत, नृत्य, नाटक, योगा आदि के कार्यक्रम आयोजित होंगे।
उपरोक्त बैठक में संस्कार भारती के प्रांतीय अध्यक्ष उमेश मिश्रा, प्रातंीय सहमंत्री राकेश रमण के अतिरिक्त संस्कार भारती रांची महानगर के महामंत्री अमित कुमार सिन्हा, सहमंत्री शंकर दूबे, नाट्य संयोजिका मोनिता सिन्हा, भू अलंकरण संयोजिका सुनीता सर्राफ, चित्रकला संयोजक विश्वनाथ प्रसाद, संजय सिन्हा, झरना चक्रवर्ती, योगेश्वर दूबे सहित बड़ी संख्या में संस्कार भारती रांची के सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply