For the first time 16 NCC candidates will participate in National Integration Camp 01, organised in rajkot Gujrat.
Latest News झारखण्ड राष्ट्रीय

राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले एन आई सी – 01 कैम्प में झारखंड से पहली बार 16 एन.सी.सी. कैडेट्स गुजरात जायेंगे

For the first time 16 NCC candidates will participate in National Integration Camp 01, organised in rajkot Gujrat.

रांची, झारखण्ड । अगस्त | 21, 2017 :: राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले National Integration Camp 01 ( N.I.C. – 01 ) कैम्प में झारखंड से पहली बार 16 एन.सी.सी. कैडेट्स गुजरात जायेंगे | कैम्प गुजरात के राजकोट में 24 अगस्त 2017 से 04 सिंतबर 2017 तक चलेगा ।

22 अगस्त 2017 को कैडेट्स गुजरात के लिए राँची से रवाना होंगे इस कैम्प में मारवाड़ी कॉलेज , राँची से 10 बॉयज कैडेट्स एवं आई.टी.आई. से 06 गर्ल्स कैडेट्स शामिल है | कंटीजेंट कमांडर मेजर (डॉ.) महेश्वर सारंगी एन.सी.सी. अधिकारी मारवाड़ी कॉलेज , राँची के नेतृत्व में सभी एन.सी.सी. कैडेट्स गुजरात जायेंगे | इस राष्ट्रीय एकता शिविर में कैडेट्स झारखंड की संस्कृति से पूरे देश के कैडेटों को अवगत करायेंगे | कैडेटों के नाम इस प्रकार है :-
1. अंडर अफसर राहुल सिंह मुंडा
2.सार्जेंट पीयूष सिंह
3ल शरद कुमार
4.कैडेट प्रदीप कुमार
5.कैडेट वीरेन बड़ाईक
6.कैडेट विपिन कुमार भगत
7.कैडेट सुगंध श्रेष्ठ
8.कैडेट कुलदीप साहू
9.कैडेट विक्की कुमार प्रसाद
10.कैडेट अंशुमन अनुराग

इस अवसर पर 3 झारखंड बटालियन एन.सी.सी. के कमांडिंग अफसर लेफ्टिनेंट कर्नल अनिल कुमार , मेजर (डॉ.) महेश्वर सारंगी , सूबेदार मेजर लखबीर सिंह , सूबेदार ब्रह्मेश्वर सिंह , सूबेदार जैविन्दर सिंह , सूबेदार राम विलास ओरांव , बी.एच्.एम. संत बहादुर मगर , सी.एच्.एम. रतन बहादुर गुरुंग , सीनियर अंडर अफसर कुमार नीरज , अंडर अफसर हीरा कुमार ठाकुर , अंडर अफसर आशीष कुमार राम आदि उपस्थित थे |

Leave a Reply