Breaking News Latest News कैंपस खेल झारखण्ड लाइफस्टाइल

संत जेवियर कॉलेज मे कृदोत्सव

राची, झारखण्ड | जून | 12, 2023 ::

संत जेवियर कॉलेज रांची के राष्ट्र सेवा योजना (एन.एस.एस) , ने 12 जून को कृदोत्सव का आयोजन किया।
इसमें कई प्रकार के खेल खेले गए जैसे
क्रिकेट,
बैडमिंटन,
कबड्डी ,
रस्सी खिंचाई
आदि।

सभी वॉलंटियर्स ने बढ़ चढ़ कर इसमें हिस्सा लिया।

अनिर्बान गुप्ता (प्रोफेसर कॉमर्स डिपार्टमेंट जेवियर्स कॉलेज) ने हाल ही में एनएसएस St.Xavier’s College के प्रोग्राम ऑफिसर का पद भार संभाला।
उसके बाद उनका यह पहला सफल आयोजन रहा।
मुख्य अतिथि के तौर पर प्रोफेसर ज्योति टेटे मौजूद थे जो की कॉलेज के इवनिंग सेक्शन के इंचार्ज है।

श्री अनिर्बान गुप्ता ने वॉलंटियर्स को बताया कि खेलकर से पुष्ट और स्फूर्तिमय शरीर ही मन को स्वस्थ बनाता है।
खेलकूद मानव मन को प्रसन्न और उत्साहित बनाए रखते हैं।
खेलों से नियम पालन के स्वभाव का विकास होता है और मन एकाग्र होता है।
खेल में भाग लेने से खिलाड़ियों में सहिष्णुता,धैर्य और साहस का विकास होता है तथा सामूहिक सद्भाव और भाईचारे की भावना बढ़ती है।

Leave a Reply