Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रॉयल रन राज्यवासियों के लिए उत्साहवर्द्धक : नवजोत

राची, झारखण्ड | जून | 12, 2023 :: वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रॉयल रन राज्यवासियों के लिए उत्साहवर्द्धक है।
मात्र 6 घंटे में पटना से रांची तक का सफर यात्रियों के लिए आरामदायक है।
यह देखें तो जनशताब्दी लगभग 8 घंटे, पटना-हटिया 9.30 घंटे, इस्लामपुर हटिया एक्सप्रेस 10 घंटे में रांची पहुंचती है।
इन ट्रेनों की अपेक्षा वंदे भारत से पटना से रांची तक का सफर करने में लगभग 3 घंटे समय की बचत होगी।
पटना से एक दिन में रांची आकर लोग दूसरे ट्रेन से शाम के समय गंतव्य तक वापस भी जा सकेंगे।
3800 करोड रू0 की लागत से नवनिर्मित कोडरमा हजारीबाग-रांची वाया बरकाकाना नई रेल लाइन से इस ट्रेन के परिचालन से इस मार्ग का भी सदुपयोग हो सकेगा।
इस नई लाइन के बनने से रांची से पटना जाने में भी लगभग 70 किमी की दूरी कम हो जायेगी।
हजारीबाग, कोडरमा और बरकाकाना के यात्रियों को भी इस ट्रेन से आवागमन करना काफी सुगम होगा। रेल मंत्रालय से आग्रह है कि जल्द से जल्द रांची हावडा वंदे भारत का भी ट्रायल शुरू किया जाय।

नवजोत अलंग
सदस्य-डीआरयूसीसी, रांची रेल मंडल

Leave a Reply