Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

खेलो इंडिया वीमेन वुशु लीग सम्पन्न :: मध्यप्रदेश को प्रथम और झारखंड चतुर्थ स्थान पर

रांची,झारखण्ड  | नवम्बर  | 20,2022 :: रांची:खेलो इंडिया वीमेन वुशु लीग आज यहाँ सम्पन्न हो गयी । इस प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश की टीम ने 13 स्वर्ण,6 रजत, 4 कांस्य के साथ पहला स्थान हासिल किया। जबकि राजस्थान की टीम दूसरे और उत्तरप्रदेश की टीम तीसरे स्थान पर रही.प्रतियोगिता में मेजबान झारखंड को चौथा स्थान मिला।
ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में दिनांक 17 तारिक से प्रारंभ हुई चार दिवसीय इस इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने 45 पदको के लिए जोर आजमाइश की और 40 लाख के प्राइज मनी की दावेदारी के अगले चक्र में पहुंचे।
आज इस प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि हॉकी इंडिया के सेक्रेटरी श्री भोलानाथ सिंह सहित श्री नरेन्द्र उज्ज्वल एडिशनल डायरेक्टर साई इंचार्ज खेलो इंडिया वीमेन लीग दिल्ली,श्री रामकुमार एडिशनल डायरेक्टर साई कोलकाता,श्री अभिरुप सिन्हा डिस्ट्रिक्ट फारेस्ट ऑफिसर दुमका ,अजय झा,विकास सिंह,सुमित शर्मा ने खिलाड़ियों को पदक और ट्रॉफी प्रदान किया।इसके पूर्व झारखंड वुशु के पदाधिकारियों श्री चंचल भट्टाचार्य ,श्री उदय साहू,श्री मनोज़ महतो,श्री मिथलेश साहू ,शैलेंद्र दुबे,शिवेंद्र दुबे ने इन आगत अतिथियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर अपने उद्गार व्यक्त करते हुए श्री सिंह ने खिलाड़ियों के बेहतर भविष्य की कामना की।
ज्ञातव्य है कि पूरे भारत मे महिला खिलाड़ियों में खेल के प्रति रुझान और भागीदारी में बढ़ोतरी के लिए खेलो इंडिया के तहत वीमेन लीग का आयोजन किया जा रहा है।
यह आयोजन भारत मे चार जोनों में की जा रही है जिसमे श्रीनगर में पहला आयोजन किया गया था और अब झारखंड के बाद मणिपुर और केरल में महिला वुश लीग का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें से विजयी प्रतिभागियों को खेलो इंडिया नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
आज इस प्रतियोगिता के सानसाउ प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों के विजेता खिलाड़ी निम्न रहे:-

Leave a Reply