राची, झारखण्ड | नवम्बर | 01, 2022 :: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर निकाली जा रही प्रभात फेरिया आज बोले सो निहाल के जयकारे के साथ निकाली गई। प्रभात फेरी में श्रद्धालुओं ने गुरु नानक देव जी की महिमा का बखान किया और ठाकुर तुम शरणाई आया, मिटी धुंध जग चानन होया जैसे शब्द गायन किए गए।
मेन रोड गुरुद्वारा, स्टेशन रोड गुरुद्वारा, कडरू गुरुद्वारा और गुरु नानक पुरा की प्रभात फेरीयां का स्वागत सरदार बलजीत सिंह होड़ा , सरदार चरणजीत सिंह , सरदार मंजीत सिंह , सरदार इंदर सिंह होड़ा , सरदार कुलदीप सिंह , सरदार सुखदेव सिंह , डॉक्टर एम पी सिंह , डॉ तारण सिंह , सरदार हरभजन सिंह सेहरा , सरदार हरनाम सिंह बीरदी,सरदार सुरजीत सिंह सलूजा तेजस्वी अपार्टमेंट , और बागरॉय हॉउस के परीवार ने किया और प्रसाद बाटा।
प्रभात फेरी का समापन अरदास कर गुरुद्वारा मेन रोड में किया गया जिसके पश्चात महासचिव गगनदीप सिंह सेठी ने प्रकाश पर्व पर हो रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी।
प्रभात फेरी में काफी संख्या में बच्चे महिलाएं पर पुरुष शामिल थे।




