Breaking News Latest News झारखण्ड राष्ट्रीय

केनरा बैंक एस सी / एस टी कर्मचारी वैलफेयर असोसिएशन रांची द्वारा अंचल कार्यालय का अधिवेशन

रांची, झारखण्ड ।  मई | 13, 2018 :: केनरा बैंक एस सी / एस टी कर्मचारी वैलफेयर असोसिएशन रांची द्वारा अंचल कार्यालय का अधिवेशन कार्निवाल हॉल, डिबडीह में सम्पन हुआ।
इस अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सुचना आयुक्त एवं माण्डर विधानसभा की विधायक गंगोत्री कुजूर, आई पी एस अधिकारी, हेमंत टोपनो एवं अंचल कार्यालय, रांची के उप महाप्रबंधक पुष्कर सिन्हा मौजूद थे।
अधिवेशन की अद्यक्षता, एसोसिएशन के अध्यक्ष शोमराज के, उपाध्यक्ष विनोद कुमार, मुण्डा जी, एवं वाशु जी के देख रेख में संपन्न हुआ।
केंद्रीय समिति के संयुक्त सचिव [ रांची अंचल कार्यालय ], विजय मुंडू ने जानकारी देते हुए कहा की हमारा एसोसिएशन केनरा बैंक के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजातियों के सहायता हेतु गठित संगठन है, जिसके 12000 से अधिक कार्यकर्ता है।
अधिवेशन की समाप्ति के बाद एसोसिएशन के पदाधिकारियो ने निर्मल हिरदय हिनू में जाकर बच्चो के बीच मिल्क पाउडर का वितरण किया

Leave a Reply