Breaking News Latest News झारखण्ड राजनीति

भाजपा को वोट देने से वैश्य समाज को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ : महेश्वर साहु

राची, झारखण्ड | मई | 16, 2024 ::

आरक्षण और संविधान को बचाने के लिए दें कांग्रेस को वोट :महेश्वर

रांची में यशस्विनी सहाय को विजयी बनाने का संकल्प

रांची। वैश्य नेता एवं कांग्रेस के सदस्य महेश्वर साहु ने कहा है कि भाजपा ने अब तक वैश्य एवं पिछड़ों को धोखा देने का काम किया है। वैश्य समाज के लोग अब तक भाजपा को वोट देते रहे हैं। लेकिन देखा जाए तो केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार रहते हुए ही वैश्यों एवं पिछड़े वर्ग को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। नोट बंदी, जीएसटी, आरक्षण, छोटे व्यापारियों की ऋण इसके प्रमाण है।
श्री साहु ने कहा कि संयुक्त बिहार में ओबीसी को 27% आरक्षण का लाभ मिलता था, लेकिन अलग राज्य बनने के बाद तत्कालीन भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने ओबीसी का आरक्षण घटा कर 14% कर दिया। 2011 में जब अर्जुन मुंडा मुख्यमंत्री थे तो 25 वैश्य उप जातियों को राष्ट्रीय ओबीसी सूची से हटा दिया गया था। हालांकि मेरे लंबे संघर्ष के बाद करीब 14 उप जातियों को पुनः शामिल किया गया। जबकि सबसे अधिक समय तक राज्य की सत्ता में रहने के बावजूद भाजपा ने ओबीसी का आरक्षण बढ़ा कर 27% नहीं किया। जब महागठबंधन की सरकार ने ओबीसी का आरक्षण बढ़ा कर 27% करना भी चाहा तो इसे भाजपा वालों ने साजिश करके खारिज करवा दिया। कांग्रेस पार्टी और इंडिया गठबंधन ओबीसी की हित में काम करना चाहती है। इस बार कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों को जीतना जरूरी है। श्री साहु ने कहा कि हमलोग रांची लोकसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी यशस्विनी सहाय को तथा अन्य क्षेत्रों में भी इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों को जिताने की अपील करते हैं। मैं खुद रांची लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर रहा हूं, अपने समाज के लोगों से मिल रहा हूँ और कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील कर रहा हूं. झूठ बोलने वाले, आरक्षण खत्म करने वाले और संविधान को मिटाने की कोशिश करने वाले लोगों को केंद्र की सत्ता से बाहर करना जरूरी है।
इस अवसर पर सुमन जायसवाल, हलधर साहु, राहुल कुमार साहु, महावीर साहु, मनीष जायसवाल, भुनेश्वर साव, मुकेशलाल सिंदूरिया, शिव प्रसाद साहु, अमरनाथ राय, संतोष कुमार, ओमप्रकाश साव, भरत केशरी, मिथुन कोठरी, रणविजय मंडल, गणपति साहु, जितेन महतो, आदित्य ठाकुर, बीरेन्द्र उरांव, शनिदेव नाथ, मृत्युंजय तिवारी, सूरज कुमार आदि उपस्थित थे।

 

Leave a Reply