Breaking News Latest News कैंपस खेल झारखण्ड

शिव कुमार पांडेय एवम् संजेश मोहन खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स एथलेटिक्स में बने तकनीकी पदाधिकारी

कर्नाटक राज्य के बंगलुरू शहर के श्री कंतिरवा स्टेडियम में 30 अप्रैल से 2 मई तक आयोजित द्वितीय खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स एथलेटिक्स स्पर्धा के लिए लेवल वन एथलेटिक्स तकनीकी पदाधिकारी शिव कुमार पांडे एवम् संजेश मोहन ठाकुर झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए एथलेटिक्स स्पर्धा के सफल आयोजन हेतु 28 अपैल को रांची से बंगलुरू के लिए रवाना होंगे।
इस उपलब्धि पर भारतीय एथलेटिक्स संघ के कोषाध्यक्ष सह झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मधुकान्त पाठक , झारखण्ड एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव सी डी सिंह, कोषाध्यक्ष आशीष झा, झारखंड एथलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष डॉ प्रभात शंकर , कोच सह साई सैग के प्रभारी बिनोद सिंह, वर्ल्ड एथलेटिक्स लेवल 2 कोच योगेश यादव, आशु भाटिया, जिला संघ के पदाधिकारी वरुण कुमार, प्रभाकर वर्मा, किरण रानी, संजय
त्रिपाठी, आलोक मिश्रा, सिकंदर महतो, सुखेर भगत, रविन्द्र मुर्मू, अजीत साहू, फादर रामू, प्रभात रंजन तिवारी, राकेश सिंह,अजय नायक, रणवीर सिंह, सरोज यादव, अरविन्द कुमार, शशांक भूषण सिंह,, नीरज राय , राज्य तकनीकी समन्वयक अनवर हुसैन समेत राज्य के खेल प्रेमियों ने बधाई दी।

Leave a Reply