Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

पदक प्राप्त करने वाले झारखण्ड के खिलाडी सम्मानित

राची, झारखण्ड | मार्च | 17, 2024 ::
नेपाल हाउस स्थित लच्छू चिल्ड्रन पार्क में एक सम्मान समारोह का अयोजन किया गया जिसमें 5वी पूर्वी क्षेत्र पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में पदक प्राप्त करने वाले झारखण्ड के खिलाड़ियों को मेडल फूल माला पहना कर और ट्रैक सूट दे कर सभी खिलाड़ियो को सम्मानित किया गया। जिसमें अभ्युदाय राणा, दीपक वेंसेंट, दिसू वर्णमाल स्वर्ण पदक नलविन तिग्गा, अंजन राणा, सन्नी रंजन सिंह, राजीव रंजन और प्रियंका रजत पदक और शिवम् कुमार यादव कांस्य पदक शामिल हैं। बता दें कि पिछले दिनों 8 मार्च 2024 से लेकर 10 मार्च 2024 तक कोलकाता स्थित एस वी एसविद्यालय 160 ए सी आर एवेन्यू कोलकाता में 5वीं पूर्वी क्षेत्र पेंचक सिलाट प्रतियोगिता हुआ था जिसमें झारखण्ड राज्य से 11 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। जिसमें 3 स्वर्ण 5 रजत और 1 कांस्य पदक मिला। आज के इस सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि आर एस एस के खेल संगठन क्रीड़ा भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमान मुनचुन राय जी व विशिष्ठ अतिथि के रुप में महानगर अध्यक्ष श्रीमान रवि मुंडा, महानगर के महामंत्री श्रीमती रिंकू तमांग, महिला मोर्चा कि उपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना सिंह, रफिया नाज़, गोरखा संगठन के अध्यक्ष श्री सागर क्षेत्री, महासचिव श्री सतीश गुरुंग, भूपेन मोथे, शिव कुमार लिम्बु के साथ साथ झारखण्ड पेंचक सिलाट संघ कि सचिव मिस डौली कुमारी सिंह चीफ कोच बिजय कुमार लिम्बु, सह अध्यक्ष इबरार कुरैशी, कलीम खान व गोरखा संगठन और पेंचक सिलाट के सदस्य उपस्थित थें।
आर एस एस के खेल संगठन क्रीड़ा भारती के तरफ़ से सभी मेडल विजेता खिलाड़ियों को मेडल, फूल माला शॉल और उपहार देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply