राँची, झारखण्ड | अक्टूबर | 31, 2018 :: झारखंड पुलिस को अपनी तकनीकी जांच एवं पुलिस कार्रवाई में सूचना प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है। झारखंड पुलिस द्वारा तैयार किए गए ऐप को कि वहां सराहना हुई है।इस उपलब्धि के लिए केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने झारखंड पुलिस की टीम को विशेष तौर पर प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया है। दिल्ली के इस कार्यक्रम में झारखंड दल का नेतृत्व डीआईजी अखिलेश झा ने किया। उनके साथ झारखंड की स्कीम में संदीप कौशिक सुनील बंसल और पंकज सिंह शामिल थे। यह तीनों लोग झारखंड पुलिस के डाटा सेंटर से जुड़े हुए विशेषज्ञ हैं। केंद्रीय गृह मंत्री से यह पुरस्कार झारखंड के सीआईडी के एडीजी अजय सिंह ने प्राप्त किया।
देश भर के सीसीटीएऩएस (क्राइम कंट्रोल ट्रेकिंग नेटवर्क सिस्टम) की तरफ से आयोजित इस दो दिवसीय सम्मेलन में देश भर के पुलिस विशेषज्ञों ने भाग लिया था। झारखंड पुलिस की तरफ से इस सम्मेलन में अपने द्वारा विकसित तीन एप प्रस्तुत किये गये थे। इनमें से प्रथम एप क्राइम कंट्रोल से संबंधित है। दूसरे एप में अपराध संबंधी आंकड़ों के विश्लेषण का प्रावधान है जबकि तीसरा एप अदालतों में पुलिस की कार्रवाई पर नजर रखने का काम कर सकती है। इन तीनों की राष्ट्रीय स्तर पर सराहना हुई है। नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो ने इन्हीं एपों के आधार पर पूरे देश में इस तरह के एप विकसित करने की बात कही है।
केंद्रीय गृह सचि और एनसीआरबी के निदेशक ने भी झारखंड के इन प्रयासों की सराहना की है तथा राज्यों की जरूरतों के हिसाब से इन एपों में आवश्यक फेरबदल कर उन्हें लागू करने की बात कही है।