Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

झारखंड ओपन कराटे प्रतियोगिता 2 नवंबर से : 70 स्वर्ण पदक के लिए आपस में भिड़ेंगे 430 खिलाड़ी

राची, झारखण्ड  | नवम्बर |  01, 2024 ::

सिकोकई कराटे इंटरनेशनल झारखंड एवं इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी (इमा) के संयुक्त तत्वाधान में 2 नवंबर से रांची के संत जोसेफ क्लब की मेजबानी में आयोजित 11वीं इमा कप सिकोकई झारखंड ओपन कराटे चैंपियनशिप की तैयारी पूरी कर ली गई है। अन्य जिलों से कराटे खिलाड़ी भी रांची पहुंचने लगे हैं।
ईस्ट इंडिया कराटे एसोसिएशन के संयुक्त सचिव सह इंटरनेशनल मार्शल आर्ट अकादमी के तकनीकी निदेशक शिहान सुनील किस्पोट्टा ने
यह जानकारी देते हुए बतलाया कि प्रतियोगिता की तैयारी पूरी कर ली गई है। राज्य भर से लगभग 430 कराटे खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।प्रतियोगिता सब जूनियर कैडेट जूनियर एवं सीनियर वर्ग में होगा। खिलाड़ी अलग-अलग आयु वर्ग के काता स्पर्धा में एवं वजन वर्ग से फाइट कुमिते स्पर्धा में हिस्सा लेंगे। कुल 70 स्वर्ण पदक के लिए सभी खिलाड़ी आपस में भिड़ेंगे l पूरे प्रतियोगिता का संचालन राज्य भर से आए राष्ट्रीय जज एवं रेफरी के द्वारा किया जाएगा। इन्होंने यह भी बतलाया कि खिलाड़ियों की सुविधा के अनुसार प्रत्येक स्पर्धा के लिए समय सीमा तय कर दी गई है जिससे खिलाड़ियों को अधिक समय तक प्रतियोगिता स्थान पर रहना नहीं पड़ेगा।वह समय अनुसार आएंगे और अपनी स्पर्धा होने के बाद वापस अपने होटल में लौट सकेंगे l
प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन दोपहर 1:00 बजे कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सांसद महुआ माजी के द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर अन्य कई गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहेंगे।

 

Leave a Reply