Breaking News Latest News कैंपस खेल झारखण्ड राष्ट्रीय

12वी जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप में झारखंड टीम हॉकी महाराष्ट्र को 1=0से पराजित कर लगातार 5वे वर्ष फाइनल में

रांची, झारखण्ड  | अप्रैल | 02, 2022 ::
* झारखंड की ओर से दीपिका सोरेंग ने की गोल
* अपने चिरप्रतिद्वंदी हरियाणा से होगा फाइनल मुकाबला
आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में 25 मार्च से 3 अप्रैल तक आयोजित 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2022 में हॉकी झारखंड की टीम ने आज खेले गए अपने सेमी फाइनल मैच में हॉकी उत्तरप्रदेश को 1=0 गोल से पराजित कर लगातार 05 वे वर्ष फाइनल में प्रवेश कर गई।झारखंड टीम की ओर से एक मात्र गोल दीपिका सोरेंग ने पेनाल्टी स्टोक से की।इससे पहले झारखंड टीम असम को 9=0,मणिपुर को14=00, यूपी को 4=0से पराजित कर प्रतियोगिता के एक मात्र टीम है है जो अभी एक भी गोल नही खाई है।
झारखंड टीम =रश्मि होरो,रोपनी कुमारी,काजल बड़ा,अंकिता डुंगडुंग,दीप्ति कुल्लू ,किरण बड़ा,महिमा टेटे,दीपिका सोरेंग,रजनी केरकेट्टा,प्रमोदनी लकड़ा,निक्की कुल्लू,एलिन डुंगडुंग, एली तिर्की, प्रियंका गुड़िया, मोनिका नाग,पिंकी लकड़ा,अंजली केरकेट्टा, सलोमी कांडुलना ,कोच तारिणी कुमारी और मैनेजर करुणा पूर्ति है।झारखंड टीम जीत होने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष श्री भोलानाथ सिंह,विजय शंकर सिंह,रजनीश कुमार,मनोज कोनबेगी,माइकल लाल,अशोक भगत, असरिटा लकड़ा, प्रतिमा बरवा, कांति बा,बीगन सोय, सहित हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई के साथ अगले मैच के लिए शुभकामनाए दी।हॉकी झारखंड का अगला मैच 03 अप्रैल को हॉकी हरियाणा से फाइनल होगा।

Leave a Reply