Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके खेल झारखण्ड

जीतो ने आयोजित की अहिंसा रन

राची, झारखण्ड | मार्च | 31, 2024 ::

महावीर जयंती के उपलक्ष्य में पूरे विश्व में जीतो द्वारा अहिंसा रन का आयोजन हुआ।
अहिंसा रन आज विश्व भर में जीतो के 69 चैप्टर द्वारा एक ही समय पर आयोजित हुआ। गत वर्ष गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में इस आयोजन का नाम दर्ज हुआ था। रांची स्थित मोराबादी मैदान में अलग-अलग रूट में 10 किलोमीटर, 5 किलोमीटर एवं 3 किलोमीटर में यह रन आयोजित हुआ।
देश भर से वेस्ट बंगाल, बैंगलोर, बिहार। कई राज्यों के प्रतिभागियों ने रांची जीतो चैप्टर से अहिंसा रन में भाग लिया।
अहिंसा रन के आयोजन के मुख्य अतिथि संजय सेठ ( मेंबर ऑफ़ लोक सभा लेजिसलेटिव असेंबली रांची), शिल्पी नेहा तिर्की ( मेंबर ऑफ़ द झारखंड लेजिसलेटिव असेंबली रांची) एवं किशोर मंत्री (प्रेसिडेंट एफजेसीसीआई) थे, जिन्होंने अलग-अलग रन के लिए फ्लैग ऑफ किया।
अहिंसा रन के टाइटल्स स्पॉन्सर प्रेमसंस मोटर ,अदिति ओरो डेंटल केयर, सोशल मीडिया पार्टनर्स स्काई हुक टेक्नोलॉजी ,पावर्ड बाय आर के मेटल, मेडिकल पार्टनर ऑर्किड, एन ए बी एच, मैनेज्ड बाय झारखंड एथलीट संगठन, को पावर्ड बाय रिदम, सिपला, शुभम घोष फोटोग्राफी, अल्पाइन टाइनी टू टाल एवं किटालो थे।
संस्था के अध्यक्ष प्रियंका पाटनी, सरोज पांडया,गौतम जैन, अनंत जैन, देवेश जैन, कुणाल जैन,ऋषभ जैन,अरिहंत जैन,पायल सेठी, खुशबू जैन ,खेल संयोजक सोनम पाटोदी एवम संस्था के अन्य सदस्यों की मेहनत से इस आयोजन को सफलता मिली।

10 kms की विजेता (महिला )
प्रथम सविता पाल ( यू पी), द्वितीय संगीता पाल ( यू पी), तृतीय बधाओ ( हरियाणा),
10 kms ( पुरुष) प्रथम चंदन राज यादव ( यू पी), प्रिंस राज यादव ( यू पी),जुगनू कुमार (यू पी)
5 kms ( महिला )
प्रथम आशा कुमारी ( खेलगांव),द्वितीय नेहा पटेल (वाराणसी), अंजली पटेल ( प्रयागराज)
5 kms ( पुरुष)
प्रथम अभिषेक कुमार ( यू पी)
द्वितीय विकास राय ( बिहार), तृतीय संदीप यादव (मिर्जापुर)
3 kms (महिला)
प्रथम दीपक कुमार महतो
10 km के लिए 45 वर्ष से अधिक प्रतिभागीयो में
प्रथम स्थान निर्मल महतो ( पुरुलिया)
द्वितीय स्थान समीर कुमार कोल्या (वेस्ट बंगाल )
तृतीय स्थान प्रदीप कुमार दास ( वेस्ट बंगाल) रहा।
यह जानकारी जीतो प्रवक्ता पायल गोधा ने दी।
अहिंसा रन का उद्देश्य विश्व भर में शांति और अहिंसा तथा भगवान महावीर के संदेश जियो और जीने दो को फैलाना है।

Leave a Reply