Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

एक दिवसीय स्व भृगुन प्रसाद मेमोरियल योग प्रतियोगिता का आयोजन

राची, झारखण्ड | मार्च | 31, 2024 ::

नटराज योग संस्थान एवं रिलेशंस के संयुक्त तत्वावधान में लालपुर रोड स्थित नटराज योग संस्थान में एक दिवसीय स्व भृगुन प्रसाद मेमोरियल योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर राजधानी रांची के कई बालक बालिका वर्ग के योग खिलाड़ियों ने भाग लिया।

मुख्य अथिति के रूप में रांची के उद्योगपति राज कुमार पोद्दार, समाजसेवी संतोष कुमार, रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी ने संयुक्त रूप से विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से नटराज योग संस्थान के संस्थापक योगाचार्य आर्य प्रहलाद भगत, राष्ट्रीय योगासन निर्णायक प्रशांत कुमार सिंह, चैताली मुखर्जी, बबलू महतो, बिट्टू दिव्या, रितेश कुमार, बिट्टू कुमार, प्रियंका रानी, आकाश सोनी सहित कई लोग उपस्थित थे।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार है..

(अंडर 14 से 18 वर्ष बालक वर्ग)
प्रथम स्थान – लेखराज
द्वितीय स्थान संगम कुमार
तृतीय स्थान -सागर एव मौसम कुमार रहे।

(अंडर 14 से 18 वर्ष बालिका वर्ग)
प्रथम स्थान स्मृति नेहा कुजूर
द्वितीय स्थान अर्पणा चौधरी

(अंडर 09 से 14 बालिका वर्ग )
प्रथम स्थान दिव्या मांझी
द्वितीय स्थान अनीसा नाग

(अंडर 18 से 25 वर्ष बालिका वर्ग)
प्रथम स्थान निक्की कुमारी
द्वितीय स्थान माही सिंह

(अंडर 05 से 09 वर्ष बालिका वर्ग)

प्रथम स्थान गार्गी कुमारी
द्वितीय स्थान धनश्री

रही।

 

Leave a Reply