Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

जेसीआई रांची ने किया ‘एक्सपो उत्सव 2026’ के पोस्टर का विमोचन

 

जेसीआई रांची के बहुप्रतीक्षित ‘एक्सपो उत्सव 2026’ की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आगामी 1 से 7 अक्टूबर तक मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले इस सात दिवसीय व्यापार एवं मनोरंजन उत्सव को लेकर 23 सितंबर को जेसीआई कार्यालय में पोस्टर का विमोचन किया गया। पोस्टर शहर के प्रमुख प्रतिष्ठानों, स्कूलों, मंदिरों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लगाए जाएंगे। इस बार क्यूआर कोड के माध्यम से प्रवेश टिकट तथा विभिन्न कार्यक्रमों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध होगी।

एक्सपो के चीफ कोऑर्डिनेटर जेसी एचजीएफ सीए प्रशांत पाटोदिया ने बताया कि मेले में देश के विभिन्न शहरों से लगभग 400 स्टॉल लगाए जाएंगे। इनमें प्रमुख ब्रांड, स्टार्टअप और ऑटोमोबाइल शामिल हैं। जूनियर मास्टरशेफ, चित्रकला, ट्रेजर हंट, डॉग शो, वॉइस ऑफ एक्सपो, एक्सपो टैंक, डांस और योग प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र होंगे।

इस वर्ष एक्सपो अपनी 29वीं वर्षगांठ मना रहा है। पोस्टर विमोचन में जेसीआई रांची के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply