Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

झारखंड फोटो जर्नलिस्ट एसोसिएशन की एजीएम में चुनाव की घोषणा

रांची। झारखंड फोटो जर्नलिस्ट एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा (एजीएम) समग्रगढ़ रिजॉर्ट में आयोजित हुई। बैठक में कोषाध्यक्ष विकास राजगढ़िया ने एसोसिएशन के इस वर्ष के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि एसोसिएशन का आगामी चुनाव 21 नवंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया के लिए दिवाकर प्रसाद एवं माणिक बोस को चुनाव पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। चुनाव लड़ने के इच्छुक सदस्य 10 नवंबर 2026 से अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे।

बैठक में अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, सचिव मनोरंजन सिंह, उपाध्यक्ष जावेद अख्तर, सहसचिव नसीम अख्तर सहित रांची के सभी फोटो जर्नलिस्ट उपस्थित रहे। एजीएम में संगठन के कार्यों और आगामी चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा हुई।

 

Leave a Reply