Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

जेसीआई रांची ने किया एक्सपो उत्सव 2026 का भूमि पूजन

जेसीआई रांची के बहुप्रतीक्षित व्यापारिक आयोजन ‘एक्सपो उत्सव 2026’ की तैयारियां 21 सितंबर को मोराबादी मैदान में भूमि पूजन के साथ शुरू हुईं। इस वर्ष एक्सपो की 29वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। आयोजन 1 से 7 अक्टूबर तक होगा, जिसमें देश-विदेश के विभिन्न स्टॉल आकर्षण का केंद्र होंगे।

भूमि पूजन में एक्सपो के चीफ कोऑर्डिनेटर जेसी एचजीएफ सीए प्रशांत पाटोदिया ने सहपत्नी विधिवत पूजा-अर्चना कर आयोजन की सफलता की प्रार्थना की। पूजा प्रसिद्ध पुजारी श्याम सुंदर जी ने संपन्न कराई।

इस वर्ष पंचरत्न स्काईलाइन प्रिंसिपल स्पॉन्सर है, जबकि टैंगो, अल्पाइन और गृहस्थी पावर्ड बाय पार्टनर हैं। कार्यक्रम में जेसीआई रांची के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। जानकारी मीडिया प्रभारी जेसी वरुण जालान ने दी।

 

Leave a Reply