राची, झारखण्ड | फरवरी | 17, 2025 ::
सिल्ली प्रखंड लोवादाग पंचायत पोटका मैदान में एकदिवसीय फुटबॉल खेल प्रतियोगिता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जेएलकेएम केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो ने प्रथम विजेता टीम हिमेश स्पोर्टिंग क्लब और उपविजेता टीम महादानी एफ सी बिसरिया टीम को पुरस्कृत करते हुए संबोधन में कहा कि सिल्ली विधान सभा क्षेत्र के युवा अपना नव ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग कर खूब शारीरिक परिश्रम करते हैं , खिलाड़ियों में अपार प्रतिभा है बशर्ते खिलाड़ियों को उचित मार्गदर्शन करने की आवश्यकता है।
उन्होंने संबोधन में कहा कि खेल के मैदान से अनुशासन तरीके से टीम में मिलजुल कर टीमवर्क कर सपना को साकार करने सीखते हैं। इसीलिए आज के युवाओं को ऑनलाइन गेमिंग फ्री फायर, पॉपजी जैसे खेल बाहर निकलकर शारीरिक खेल खेलना होगा, ताकि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बना रहे।




