रांची, झारखण्ड | जून | 29, 2022 :: सोनेट क्रिकेट क्लब रांची की टीम ने रामगढ़ में संपन्न जेसीए टी20 कप क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब अपनी झोली में डालने में कामयाबी हासिल की
सोनेट की टीम ने फाइनल मैच में जस्ट क्रिकेट क्लब को 21 रनों से पराजित किया
सोनेट क्रिकेट एकेडमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट पर 184 रन बनाए जवाब में जस्ट क्लब की टीम 163 पर ही सिमट गई
सोनेट क्लब की ओर से मनीष कुमार ने 59, नाजिम ने 37 और अतुल ने 21 रनों का योगदान किया। वाहिद अली ने 14 रन देकर तीन और विनीत ने 26 रन देकर दो विकेट प्राप्त किए । जस्ट क्रिकेट क्लब की ओर से निखिल ने 30 अमोस ने 24 और kaif आलम ने 27 रनों का योगदान किया। वही सोनेट क्लब के गौरव पाल ने 4 ओवर में 30 रन देकर तीन विकेट लिए अमित सिंह और प्रशांत को दो-दो विकेट मिले सोनट के जीत में पूर्व रणजी खिलाड़ी शिव प्रकाश गौतम और अजातशत्रु ने खिलाड़ियों और सपोर्टिंग स्टाफ को बधाई दी है



