Breaking News Latest News झारखण्ड

“एक दिया, हिन्दू राष्ट्र के नाम” कार्यक्रम मे महिलाओं ने बनाई भारत के मानचित्र पर आधारित रंगोली 

राची, झारखण्ड  | मार्च |  29, 2025 ::

लायंस क्लब ऑफ समर्पण एवं रिलेशंस के संयुक्त तत्वावधान में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रमी संवत 2082 हिन्दू नववर्ष के शुभ अवसर पर मोराबादी कुशुम विहार स्थित ” स्वपन्न सिंधु” में ” एक दिया हिन्दू राष्ट्र के नाम कार्यक्रम का आयोजन धूम धाम से किया गया।

सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर भाग लेने वाली महिलाओं ने भारत के मानचित्र पर आधारित अदभुत रंगोली बनाकर,दीप जलाकर हिंदू नववर्ष पर हिंदू राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया।

महिलाओं ने भारतीय परिधान पहनकर सभी लोगों ने मिलकर लायंस क्लब ऑफ समर्पण एवं रिलेशंस के कार्यक्रम में दीप जलाकर के”एक दिया हिन्दू राष्ट्र के नाम”कार्यक्रम को सफल बनाया।

 

इस अवसर पर मुख्य रूप लायंस क्लब ऑफ समर्पण कि अध्यक्ष सीमा सिंह, बॉलीवुड अभिनेत्री अंतरा दुबे,सामाजिक कार्यकर्ता सिंधु बाला, रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, नीरज दुबे, निहारिका सिंह, अक्षय दुबे, शीला देवी, इंदु बाला, ऊषा उपाध्याय, अखिलेश उपाध्याय,चंद्र प्रभा, मुद्रिका दुबे, विजय शंकर दुबे, विभा देवी, यूके मिश्रा, अर्चना मिश्रा, सीमा कुमारी आदि कई लोग उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply