Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

झारखण्ड महिला कुश्ती टीम की कोच बनी ईशा

 

झुमरी तिलैया, झारखण्ड  | सितंबर  | 27, 2022 ::  36वी राष्ट्रीय खेल 30 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक गाँधी नगर गुजरात मे आयोजित हो रही है जिसमे झारखण्ड राज्य से 24 कुश्ती खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों का चयन हुआ है जिसमें 12 पुरुष एवं 6 महिला खिलाड़ी शामिल है एवं 5 पुरुष प्रशिक्षक एवं 1 महिला प्रशिक्षक का चयन हुआ है ईशा कुमारी को झारखण्ड महिला कुश्ती टीम का प्रशिक्षक नियुक्त किया गया है ईशा कुमारी राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी हैं एवं वर्तमान में झारखंड राज्य कुश्ती संघ के राज्य कमेटी की सदस्य भी हैं और साथ ही साथ कोडरमा जिला कुश्ती संघ की कोषाध्यक्ष के पद पर है। कोडरमा जिला कुश्ती संघ के सचिव आकाश कुमार सेठ ने कहा कि या गौरव की बात है की पहली बार कोडरमा जिला की किसी महिला प्रशिक्षक को राष्ट्रीय खेल में प्रशिक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है 36वी राष्ट्रीय खेल में झारखंड राज्य की ओर से 17 खेलो के 204 खिलाड़ी एवं 47 कोच मैनेजर झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे ईशा कुमारी के चयन पर जिला खेल पदाधिकारी कैलाश राम, ग्रिजली विद्यालय के निदेशक अविनाश सेठ, कोडरमा जिला कुश्ती संघ अध्यक्ष कमलाकर शर्मा, उपाध्यक्ष कुंदन राणा, रितेश लोहानी, वीरेंद्र केसरी, संघ के सचिव आकाश कुमार सेठ, संयुक्त सचिव कुमार सौरभ, पंकज कुमार, संघ के सदस्य अतुल आनंद, मिथिलेश सिंह ने बधाई दी है ।

Leave a Reply