रांची झारखण्ड | मार्च | 09, 2022 :: जेसीआई की जेसीरेट्स ने 8 मार्च, 2022 दिन मंगलवार, शाम 4:00 जेसीआई कार्यालय में महिला दिवस मनाया जिसमें सभी महिलाएं ने जमकर मस्ती की । कई गेम्स खेले गए, नाच गाना हुआ, लोगों ने नाच गाने और कविता के द्वारा अपने हुनर का प्रदर्शन किया। लोगों में महिला दिवस का अत्यंत उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में जो महिलाएं अपने दम पर व्यवसाय चला रही है उनका ई बुक के द्वारा पूरे संस्था में पहचान कराया गया ताकि लोग उन्हें पहचाने और कारोबार को आगे बढ़ाने में उनकी मदद करें।
कार्यक्रम में शीतल शर्मा, नीमा कक्कड़, राखी मंत्री, रुचि अग्रवाल, विभा मोदी, आशा पोद्दार, संतोषी मुरारका, दीपा बंका, रजनी ढानढनिया, रश्मि डेहलिया और भी कई जेसीरेट्स मौजूद थी।




