Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

स्तन कैंसर के शुरुआती संकेतों एवं लक्षणों को जानना बहुत महत्वपूर्ण : डॉ नम्रता महनसरिया

 

रांची, झारखण्ड  | मार्च  | 09, 2022 ::  दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया की रांची शाखा के द्वारा ” महिला सशक्तिकरण” विषय एक  चर्चा का आयोजन किया गया। इस चर्चा में महिलाओं से जुड़े बहुत से मुद्दों पर चर्चा की गई। जिसमे महिलाओं में स्तन कैंसर से सम्बंधित जागरूकता विषय पर रांची के ख्यातिप्राप्त कैंसर सर्जन डॉक्टर नम्रता महनसरिया उपस्थित महिला चार्टर्ड एकाउंटेंट्स को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्तन कैंसर एक बहुत ही ख़तरनाक बीमारी है और महिलायें यदि इसके लक्षण दिखते ही डॉक्टर से संपर्क करें तो इस बीमारी के कारण होने वाली बहुत से मौतों को रोकी जा सकती है।  उन्होंने इसके शुरुआती लक्षणों को बताते हुए कहा कि यदि कोई भी महिला की स्तन में गांठ या मास्सा दिखाई दे, पुरे स्तन या स्तन के किसी हिस्से में सूजन हो, स्तन की त्वचा में बदलाव दिखे, निप्पल में बदलाव हो या अंडरआर्म में गांठ हो तो तुरंत ही डॉक्टर से संपर्क करनी चाहिए , ये सभी स्तन कैंसर के शुरूआती लक्षण हो सकते हैं। उन्होंने बताया स्तन कैंसर को चरण 0, IA, IB, IIA, IIB, IIIA, IIIB, IIIC और चरण IV में वर्गीकृत किया गया है।

 

इस कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण पर बोलते हुए इंस्टिट्यूट की सेंट्रल इंडिया रीजनल कौंसिल की सदस्य सीए मनीषा बियानी ने कहा कि यंहा उपस्थित लगभग सभी महिला एक प्रोफेशनल के रूप में सफल हैं इसलिए यह नहीं कह सकते कि इस कार्यक्रम के द्वारा हम महिला सशक्त हो रहे हैं, बल्कि इस कार्यक्रम के द्वारा हम अपनी सशक्तिकरण का जश्न मना रहे हैं।

 

रांची स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के चीफ फाइनेंस अफसर सीए ज्योति पुष्पा  ने अपने सफलता का श्रेय अपने पति को देते हुए कहा कि उनकी सफलता में उनके पति का सहयोग हमेशा महत्वपूर्ण रहा और वे कह सकती हैं कि उनके सफलता का राज उनके पति है |

 

रांची में रॉलिक आइसक्रीम फैक्ट्री से जुडी सीए स्नेहा नारसरिया ने कहा कि उन्हें एक व्यवसायी महिला बनने में हमेशा घर के पुरुषों का महत्वपूर्ण सहयोग और प्रोत्साहन ही प्राप्त हुआ है उन्होंने साथ ही कहा कि हर महिला को अपने कुछ समय सामाजिक कार्यों के लिए निकलना चाहिए।

 

शादी के 22 साल के बाद सीए उत्तीर्ण करने वाली रांची के सीए सीमा मारू ने कहा कि शादी के कारण बीच में सीए कोर्स छोड़ने के उपरांत फिर से अपने घरेलु दायित्वों का निर्वाहन करते हुए 22 वर्षों के बाद सीए उत्तीर्ण करने में उनके पति का प्रोत्साहन और मार्गदर्शन काफी महत्वपूर्ण रहा है।

आज इस महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में रांची के वरिष्ठ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स दिवंगत सीए अंजलि जैन और दिवंगत सीए अर्चना जैन को विशेषरूप से याद किया गया और रांची में एक महिला प्रोफेशनल्स के रूप में उनके योगदान पर चर्चा दी गई और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

इस सेमिनार  उघाटन में इंस्टिट्यूट के रांची शाखा की सी पी इ कमिटी की अध्यक्षा सीए श्रद्धा बगला ने कहा कि आज हम महिलायें अपने  मेहनत और कौशल से हर जगह अपनी पहचान बनाने में सफल हो रहे है।  आज हमारी पहुँच हर जगह ऊँचे ऊँचे पदों पर दिखाई देती है।

इस महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम को सीए हर्षदीप कौर, सीए विनय विभाकर और इंस्टिट्यूट के रांची शाखा के उपाध्यक्ष सीए पंकज मक्कड़ ने भी सम्बोधित किया।

Leave a Reply