Latest News झारखण्ड

  अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ ने की आर्थिक मदद

रांची, झारखण्ड । दिसम्बर | 07, 2017 ::  अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के प्रतिनिधिों ने गुरुवार को रिम्स में नामकुम निवासी शैलेंद्र पांडेय को 10 हजार रुपए की आर्थिक मदद की।  शैलेंद्र के पुत्र अभिषेक पांडेय सड़क दुर्घटना के बाद गंभीर स्थिति में रिम्स में भर्ती हैं। प्रदेश अध्यक्ष सुनील पांडेय, प्रदेश उपाध्यक्ष शशांक तिवारी व महानगर अध्यक्ष सुकेश तिवारी ने कहा उन्हें आगे भी हर संभव मदद की जाएगी। उनके पुत्र के बेहतर इलाज के लिए विधायक और स्वास्थ्य मंत्री से भी मिलने का निर्णय लिया गया। सुनिल पांडेय ने बताया कि 10 अक्तूबर को शैलेंद्र के दोनों पुत्रों की सड़क हादसे के बाद एक पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई थी। दूसरे पुत्र अभिषेक तब से गंभीर स्थिति में रिम्स में इलाजरत। इस कारण परिजनों के समक्ष गंभीर आर्थिक समस्या उत्पन्न हो गई है।

Leave a Reply